![]() |
| महादूत संत मिखाएल |
हे महादूत संत मिखाएल! तू हमारा संरक्षक और स्वर्गीय सहायक है, हमारे गिरजा एवं धर्मप्रांत की रक्षा कर.
दयालू ईश्वर ने हमें अपना बेटा एवं बेटी बनाया है, और ख्रीस्त के बहुमूल्य लोहू द्वारा हमारा उद्धार किया है. बैरी शैतान के सभी फंदों और छल-प्रपंचों में, तू सदा विजयी बना. धूर्त शैतान के विरुद्ध लड़ाई में, तू हमारी मदद करने आ, जिससे वह हमें ना दास बना सके. और ना हमारी कलीसिया को कोई हानि पुहंचा सके. हे महादूत संत मिखाएल, हमारी प्रार्थनाओं को सर्वशक्तिमान ईश्वर के सामने प्रस्तुत कर, जिससे प्रभु की दया हमें सदा प्राप्त हो. और तू हे महादूत, स्वर्गीय सेनाओं के प्रधान, शैतान को अपने पैरों तले दबाये रख , ताकि वह मनुष्यों को और लुभा ना सके. हम यह प्रार्थना करते है, हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा.
आमेन
हे हमारे पिता........,
प्रणाम मरियम ..........,पिता और पुत्र............ .
हे महादूत संत मिखाएल, हमारी रक्षा कीजिये!
S. M. Tiru
Khunti Bishop




