हे सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर हम सभी आपको धन्यवाद देते है कि आपने हमें बीते समय से हमारी हर तरह से रक्षा रखवाली किया हर परेशानी दिक्कतो से हमें बचाया बिषैले जीव जन्तु से, बुरे मनुष्यों से, अचानक होने वाले दुर्घटनाओं से, हमें बचाया इसके लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।
आपने हमें जीवन दिया हमारा पालन किया इसके लिए आपको धन्यवाद। हमें देखने के लिए आँख, सुनने के लिए कान, बोलने के लिए मुँह, छुने पकड़ने के लिए हाथ, चलने के लिए पैर, सोचने समझने के लिए दिमाग बुद्धि दिया इन सभी चीजों के लिए, कार्य करने के लिए शक्ति समर्थ ज्ञान विवेक दिया इसके लिए भी आपको तहेदिल से धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। धन्यवाद। लाखों करोड़ों बार आपको धन्यवाद। धन्यवाद। प्रभु।


