Thursday, 23 February 2012

महादूत संत मिखाएल से प्रार्थना

महादूत संत मिखाएल 
महादूत संत मिखाएल से प्रार्थना 

हे महादूत संत मिखाएल! तू हमारा संरक्षक और स्वर्गीय सहायक है, हमारे गिरजा एवं धर्मप्रांत की रक्षा कर.
दयालू ईश्वर ने हमें अपना बेटा एवं बेटी बनाया है, और ख्रीस्त के बहुमूल्य लोहू द्वारा हमारा उद्धार किया है. बैरी शैतान के सभी फंदों और छल-प्रपंचों में, तू सदा विजयी बना. धूर्त शैतान के विरुद्ध लड़ाई में, तू हमारी मदद करने आ, जिससे वह हमें ना दास बना सके. और ना हमारी कलीसिया को कोई हानि पुहंचा सके. हे महादूत संत मिखाएल, हमारी प्रार्थनाओं को सर्वशक्तिमान ईश्वर के सामने प्रस्तुत कर, जिससे प्रभु की दया हमें सदा प्राप्त हो. और तू हे महादूत, स्वर्गीय सेनाओं के प्रधान, शैतान को अपने पैरों तले दबाये रख , ताकि वह मनुष्यों को और लुभा ना सके. हम यह प्रार्थना करते है, हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा.

आमेन

                हे हमारे पिता........,
                                    प्रणाम मरियम ..........,
                                                                                  पिता और पुत्र............ .


हे महादूत संत मिखाएल, हमारी रक्षा कीजिये!

                                                                                                           S. M. Tiru
                                                                                                          Khunti Bishop




Saturday, 7 January 2012

नूतन वर्ष मंगलमय हो

नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें
नूतन वर्ष मंगलमय हो

हे सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर हम आपको  धन्यवाद  देते है कि आपने बीते वर्ष हमारे हरेक कार्य में आशीष प्रदान किया और हमें हर परेशानियों से बचाया और हमें सुरक्षित रखा और ये नया साल देखने को दिया इस साल भी हम बीते वर्षों की भांति हर प्रकार की परेशानी से बचाते हुए सुरक्षित रहे ताकि हम आपके बताये मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन बिता सके इस वर्ष आपसे विशेष आशीष और कृपा चाहते है ताकि जो काम या कार्य बीते साल नहीं कर पाए इस साल उसे अच्छे से करने पाए और आपका  धन्यवाद  स्तुति कर सके जिससे आपकी महिमा होने पाए. जिससे ये नूतन वर्ष में आपके छत्र छाया में रह कर अच्छे से बिता सके जिससे हम सबका ये नूतन वर्ष मंगलमय हो.
Powered By Blogger